BREAKING NEWS
विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-27: अध्यक्ष बने खिलान सिंह रघुवंशी, सचिव पद पर राज नारायण तिवारी ने दर्ज की जीत विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: बार परिसर में चुनावी माहौल गरम, 11 जुलाई को होगा मतदान उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान वैन विस्फोट का मामला: चार लोगों पर एफआईआर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई विश्व प्रेस दिवस: स्वतंत्रता और दुरुपयोग के बीच संतुलन की चुनौती अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का दो दिवसीय नगर आगमन सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ी राहतमिली अग्रिम जमानत जब न्याय सत्ता से टकराया: न्यायमूर्ति हंस राज खन्ना की कहानी” राज्य साइबर पुलिस  की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का कॉल सेंटर ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया; विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा कदम, देश छुएगा नई ऊँचाइयाँ । सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की राष्ट्रसेवा यात्रा पर प्रमुख जनगोष्ठी आयोजित विदिशा में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित 12 एकड़ में देश का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर तैयार, फरवरी में प्राण प्रतिष्ठा अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ा ऑपरेशन किया, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में

विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-27: अध्यक्ष बने खिलान सिंह रघुवंशी, सचिव पद पर राज नारायण तिवारी ने दर्ज की जीत

विदिशा, 11 जुलाई। जिला अधिवक्ता संघ, विदिशा के वर्ष 2026-27 के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं ने अपनी जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर खिलान सिंह रघुवंशी ने 209 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चक्रवर्ती जैन को 204 मत, जबकि मदन किशोर शर्मा को 48 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिंह किरार ने 225 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। प्रेम नारायण शर्मा को 145 मत तथा जीवन सिंह सेन को 84 मत मिले।

सचिव पद पर मुकाबला बेहद रोचक रहा, जिसमें राज नारायण तिवारी ने 254 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। उनके प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र रघुवंशी को 210 मत मिले।

सह-सचिव पद पर उमेश कुमार विश्वकर्मा ने 340 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि रहमत अली को 111 मत मिले।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (4 पद)

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुए चुनाव में निम्न उम्मीदवार विजयी रहे—

  • दिनेश पाल सिंह चन्देल – 276 मत
  • प्रदीप कुमार पांचाल – 266 मत
  • नीतेश कुमार भल्ला – 238 मत
  • विमल प्रकाश तारण – 236 मत

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (2 पद)

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर—

  • भूपेश मीना – 213 मत  
  • मनोज रैकवार – 173 मत विजयी घोषित हुए।  

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संघ के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

Scroll to Top