BREAKING NEWS
विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-27: अध्यक्ष बने खिलान सिंह रघुवंशी, सचिव पद पर राज नारायण तिवारी ने दर्ज की जीत विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: बार परिसर में चुनावी माहौल गरम, 11 जुलाई को होगा मतदान उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान वैन विस्फोट का मामला: चार लोगों पर एफआईआर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई विश्व प्रेस दिवस: स्वतंत्रता और दुरुपयोग के बीच संतुलन की चुनौती अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का दो दिवसीय नगर आगमन सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ी राहतमिली अग्रिम जमानत जब न्याय सत्ता से टकराया: न्यायमूर्ति हंस राज खन्ना की कहानी” राज्य साइबर पुलिस  की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का कॉल सेंटर ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया; विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा कदम, देश छुएगा नई ऊँचाइयाँ । सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की राष्ट्रसेवा यात्रा पर प्रमुख जनगोष्ठी आयोजित विदिशा में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित 12 एकड़ में देश का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर तैयार, फरवरी में प्राण प्रतिष्ठा अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ा ऑपरेशन किया, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में

विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: बार परिसर में चुनावी माहौल गरम, 11 जुलाई को होगा मतदान

विदिशा। जिला अधिवक्ता संघ विदिशा के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह चरम पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नामांकन सूची के अनुसार अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर प्रत्याशी मैदान में हैं। 11 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जिसके लिए सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए तीन दिग्गज अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं—

  • चक्रवर्ती जैन एडवोकेट
  • खिलान सिंह रघुवंशी एडवोकेट
  • मदन किशोर शर्मा एडवोकेट

सचिव पद पर सीधा मुकाबला

सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं—

  • राज नारायण तिवारी एडवोकेट
  • रविन्द्र रघुवंशी एडवोकेट

बार परिसर में इन दोनों पदों को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। अधिवक्ता अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

प्रचार अभियान तेज

मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क, बैठकों और संवाद के माध्यम से समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और बार परिसर में चुनावी चर्चाएं दिनभर जारी रहती हैं।

11 जुलाई को मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जुलाई 2026 को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी की नजरें विशेष रूप से अध्यक्ष और सचिव पद के परिणामों पर टिकी हैं, जहां कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।

Scroll to Top