BREAKING NEWS
विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-27: अध्यक्ष बने खिलान सिंह रघुवंशी, सचिव पद पर राज नारायण तिवारी ने दर्ज की जीत विदिशा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: बार परिसर में चुनावी माहौल गरम, 11 जुलाई को होगा मतदान उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान वैन विस्फोट का मामला: चार लोगों पर एफआईआर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई विश्व प्रेस दिवस: स्वतंत्रता और दुरुपयोग के बीच संतुलन की चुनौती अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का दो दिवसीय नगर आगमन सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ी राहतमिली अग्रिम जमानत जब न्याय सत्ता से टकराया: न्यायमूर्ति हंस राज खन्ना की कहानी” राज्य साइबर पुलिस  की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का कॉल सेंटर ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया; विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा कदम, देश छुएगा नई ऊँचाइयाँ । सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की राष्ट्रसेवा यात्रा पर प्रमुख जनगोष्ठी आयोजित विदिशा में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित 12 एकड़ में देश का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर तैयार, फरवरी में प्राण प्रतिष्ठा अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ा ऑपरेशन किया, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का दो दिवसीय नगर आगमन

गंजबासौदा 2 मई 2026

डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललितपुर से भोपाल जाते समय दो दिवसीय प्रवास पर गंजबासौदा पहुँचे। इस दौरान उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

शुक्रवार को वे कथा व्यास पंडित गिरजेश मिश्रा के निवास पर भोजन उपरांत रात्रि विश्राम के लिए रुके। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान माँ अन्नपूर्णा मंदिर में श्री हनुमान चालीसा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया।

शनिवार सुबह आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिन्दू समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे ऐसा “हिन्दू राष्ट्र” बनाना चाहते हैं, जिसमें हर हिन्दू को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा मिले।

उन्होंने आगे कहा कि “ऊँ श्री परिवार” और “श्री हनुमान चालीसा केंद्र” जैसे प्रयास हिन्दू समाज को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं। उनका लक्ष्य देशभर में एक लाख श्री हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करना है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि संसद में जल्द से जल्द ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए, और इसका उल्लंघन करने वालों को सरकारी नौकरी, मुफ्त अनाज, मुफ्त दवाई और मतदान के अधिकार जैसी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए।

पत्रकार वार्ता के बाद डॉ. तोगड़िया ने चन्द्रहास सेन श्रीवास, हरिनारायण दुबे, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, शिव नारायण सेन, विघाशंकर शर्मा एवं मनोज रावत के निवास पर हितचिंतक परिवारों से मुलाकात की। अंत में, वे गोविन्द नारायण खंडेलवाल के निवास पर भोजन उपरांत भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Scroll to Top